सही जानकारी ही हमारी पहचान है। हम ‘चरक संहिता’, ‘द्रव्यगुण-विज्ञान’ और ‘बयाज़-ए-कबीर’ जैसी महान किताबों की मदद से आयुर्वेद और यूनानी का ज्ञान आप तक पहुँचाते हैं। हमारा मकसद आपको केवल सच्ची और काम की बातें बताना है, जो सीधे पुरानी और प्रामाणिक किताबों से ली गई हैं।
हमारा रिसर्च तरीका (Our Research Method): हम इन शास्त्रीय किताबों को खुद पढ़ते हैं, हर नुस्खे और जानकारी का ध्यान से अध्ययन करते हैं, और फिर उसी जानकारी को बिना किसी मिलावट के, आसान और सरल हिंदी भाषा में लिखते हैं — ताकि हर आम पाठक इसे आसानी से समझ सके। हम कोई नई दवा या नुस्खा खुद नहीं बनाते; हम सिर्फ किताबों में पहले से लिखे प्रामाणिक ज्ञान को सरल भाषा में पहुंचाने का काम करते हैं।








